Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

खुशमिजाज गब्बर का ये हाल, लोग दे रहे हिम्मत...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खुशमिजाज गब्बर का ये हाल, लोग दे रहे हिम्मत...
विज्ञापन
  • शिखर धवन हुए इमोशनल, बेटे के साथ हुई बात, शायरी करके बयां किया दर्द

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और आयशा का कानूनी तौर पर तलाक हो चुका है। हालांकि, तलाक के बाद धवन का अपने बेटे जोरावर के प्रति जो प्यार है, वो आपको भी भावुक कर देगा। 

जोरावर के साथ धवन ने सोशल मीडिया पर मस्ती करते हुई कई वीडियो भी शेयर की हैं, लेकिन फिलहाल अपने बेटे से दूर रहने का दर्द उनसे बर्दाश्त होता नजर नहीं आ रहा। धवन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने बेटे के साथ वीडियो काॅल करते नजर आये।

शायरी करके बयां किया दर्द

धवन ने जोरावर के साथ वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने इस पल का एक स्क्रीनशाॅट लेकर सोशल मीडिया पर साझा किया, साथ ही शायरी करते हुए अपना दर्द भी बयां किया। धवन ने गुलजार साहब की शायरी करते हुए कहा कि एक अजीब सी बेताबी है तेरे बिन, रह भी लेते हैं और रहा भी नहीं जाता।

कोर्ट से मिली है बच्चे से बात करने की अनुमति

बता दें कि  दिल्ली की एक अदालत ने धवन को मानसिक क्रूरता के आधार पर उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक की इजाजत दे दी थी। पटियाला हाउस कोर्ट के न्यायाधीश हरीश कुमार ने अपनी तलाक याचिका में धवन द्वारा किए गए सभी दावों को स्वीकार कर लिया, क्योंकि उनकी पत्नी ने आरोपों का विरोध नहीं किया या अपना बचाव नहीं किया। 

दालत ने धवन को हुई मानसिक पीड़ा को स्वीकार किया, जो लंबे समय तक अपने इकलौते बेटे से अलग रहने के लिए मजबूर थे। बच्चे की स्थायी हिरासत पर कोई आदेश जारी नहीं करते हुए, अदालत ने धवन को भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों में अपने बेटे के साथ समय बिताने का अधिकार दिया और उनके बीच वीडियो कॉल की अनुमति दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,619