Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया से कोडरमा के प्रवीण को मिली राष्ट्रीय रेफरी की उपाधि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया से कोडरमा के प्रवीण को मिली राष्ट्रीय रेफरी की उपाधि
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया ने रेफरी सेमिनार का आयोजन उड़ीसा के पुरी में किया, जिसमें कोडरमा के प्रवीण जोशी ने भाग लिया। वर्ल्ड ताइक्वांडो संघ के निर्देशानुसार यह सेमिनार आयोजित की गयी। 

इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को एवं रेफरी को नए रूल से अवगत कराना एवं खेल नियमों में परिवर्तन से अवगत कराया जाता है। यह सेमिनार 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर को पुरी में आयोजित की गयी थी जिसमें प्रवीण कुमार को राष्ट्रीय रेफरी में (क्लास वन) रेफरी की उपाधि से सम्मानित किया गया। 

इस रेफरी सेमिनार के मुख्य परीक्षक के रूप में इंटरनेशनल रेफरी, (क्लास -1) तिरुमल, कर्नाटक से थे। प्रवीण जोशी के क्लास-वन रेफरी बनने से कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष संजय कुमार, राजेंद्र कुमार,  सचिव ए, के . चंद्रा, सरस्वती लव कुमार गुप्ता, रामाशीष कुमार और कोडरमा जिला के कई ताइक्वांडो खिलाड़ी संगम राज, रिद्धि, कान्हा, अभिनव आयुष, सूरज सलुजा, श्रव्या शाहा, अक्षत अश्विन, कामया पांडे,  इत्यादि ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्य जानकारी देते हुए कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने प्रवीण जोशी के क्लास वन रेफरी बनने पर शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस सेमिनार के पश्चात इंटरनेशनल रेफरी बनने का रास्ता साफ हो गया है। आने वाले दिनों में प्रवीण कुमार इंटरनेशनल रेफरी बनने के लिए प्रयास करेंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 124,297