Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

भारत ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारत ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया
विज्ञापन
  • 15 ओवर शेष रहते हासिल किया लक्ष्य, रोहित का शतक

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व कप 2023 में भारत का विजयी अभियान जारी है। अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 272 रन बनाये थे। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 80 रन और अजमतुल्लाह उमरजई ने 62 रन की पारी खेली थी।

जवाब में भारत ने 35 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 84 गेंदों में 16 चौके और पांच छक्के की मदद से 131 रन की पारी खेली। 

वहीं, विराट कोहली 56 गेंदों में 55 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलायी। यह विराट के वनडे करियर का 68वां अर्धशतक रहा। 

वहीं, यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में विराट ने 85 रन बनाये थे। भारत का अगला मैच अब 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 124,683