Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 99 रन से हराया

न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 99 रन से हराया
विज्ञापन

मिशन वर्ल्ड कप

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वनडे विश्व कप के छठे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 99 रन से हरा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 

न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में सात विकेट पर 322 रन बनाये। जवाब में नीदरलैंड की टीम 46.3 ओवर में 223 रन पर आॅलआउट हो गयी। न्यूजीलैंड की इस विश्व कप में यह दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को हराया था। 

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड को 323 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 50 ओवर में सात विकेट पर 322 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाये। विल यंग ने 70, टॉम लाथम ने 53 और रचिन रवींद्र ने 51 रन की पारी खेली। 

डेरिच मिचेल ने 48, मिचेल सैंटनर ने नाबाद 36 और डेवोन कॉन्वे ने 32 रन का योगदान दिया। मैट हेनरी 10 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्क चैपमैन ने पांच और ग्लेन फिलिप्स ने चार रन बनाये। नीदरलैंड के लिए आर्यन दत्त, पॉल वान मीकेरेन और रीलॉफ वान डेर मर्वे ने दो-दो विकेट लिये। बास डी लीडे को एक सफलता मिली।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 27,084