Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

अफगान को पटखनी देने दिल्ली पहुंची टीम इंडिया

अफगान को पटखनी देने दिल्ली पहुंची टीम इंडिया
विज्ञापन

मिशन वर्ल्ड कप

  • भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के लिए दिल्ली पहुंची

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप के अपने दूसरे मैच के लिए सोमवार को यहां पहुंची। भारतीय टीम ने रविवार को चेन्नई में अपने पहले मैच में खराब शुरूआत से उबरते हुए आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की थी।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि टीम दिल्ली में है। टीम अपने स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के बिना दिल्ली पहुंची है। गिल चेन्नई में बीसीसीआई की चिकित्सा देखरेख में बीमारी से उबर रहे हैं। गिल आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी नहीं खेल पाये थे।  

सोमवार टीम के लिए यात्रा का दिन था, इसलिए टीम का कोई अभ्यास सत्र निर्धारित नहीं है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम मंगलवार शाम को फिरोज शाह कोटला में नेट अभ्यास करेगी। धर्मशाला में टूर्नामेंट का पहला मैच बांग्लादेश से हारने वाली अफगानिस्तान की टीम पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 26,990