एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारत ने 2018 के स्वर्ण पदक विजेता जापान को 5-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने हॉकी में नौ साल बाद इन खेलों में स्वर्ण हासिल किया है।
पिछली बार एशियाई खेलों में भारत ने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण जीता था। भारत ने जापान पर प्रभावी तरीके से जीत हासिल की है।
भारत ने दूसरे क्वार्टर में पहला गोल, भारत की ओर से मनप्रीत सिंह (25वें मिनट), अमित रोहिदास (36वें मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (32वें मिनट) और अभिषेक (48वें मिनट) में गोल दागे।
पहले क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पायीं। भारत को कुछ पेनल्टी कॉर्नर भी मिले, लेकिन गोल करने में नाकाम रही। दूसरे क्वार्टर में 25वें मिनट में भारत ने पहला गोल दागा।
पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह ने रिवर्स हिट पर गोल किया और भारतीय टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक भारत ने जापान पर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।
तीसरे क्वार्टर में 32वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से बेहतरीन गोल दागा। इससे भारत की बढ़त 2-0 की हो गयी।
इसके बाद 36वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से बेहतरीन गोल किया और भारत की बढ़त 3-0 की कर दी।
चौथे क्वार्टर में 48वें मिनट में अभिषेक ने फील्ड गोल किया और टीम इंडिया की बढ़त 4-0 की कर दी। इसके बाद 51वें मिनट में जापान के तनाका सेरेन ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल दागा।
इसके बाद 59वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत ने ड्रैग फ्लिक पर एक और शानदार गोल दागा और भारत की जीत लगभग निश्चित कर दी। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं।