Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

एशियाई खेल : महिलाओं के भाला फेंक में मिला पहला सोना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एशियाई खेल : महिलाओं के भाला फेंक में मिला पहला सोना
विज्ञापन

पारुल के बाद अन्नू रानी ने जीता स्वर्ण

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशियाई खेलों का आज 10वां दिन है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15 और नौवें दिन सात पदक मिले। 

फिलहाल, एथलेटिक्स में पदकों की बारिश हो रही है। आज भारत के कुल पदकों की संख्या 70 के पार जा सकती है। एशियाड की महिलाओं की भाला-फेंक स्पर्धा में अन्नू ने स्वर्ण जीता है।

अपने चौथे प्रयास में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 62.92 मीटर भाला फेंका। श्रीलंका की नदीशा दिलहान ने रजत पदक जीता। भारत की पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीता है। 

यह एशियाई खेलों में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में भारत का पहला स्वर्ण है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है। भारत के कुल पदकों की संख्या 64 हो गई है। यह भारत का 14वां स्वर्ण है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,487