Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

एशियाई खेल : पुरुष ट्रैप टीम ने शूटिंग में स्वर्ण पर निशाना साधा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एशियाई खेल : पुरुष ट्रैप टीम ने शूटिंग में स्वर्ण पर निशाना साधा
विज्ञापन
  • शूटिंग में भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड; महिलाओं को मिला रजत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। खेलों के आठवें दिन भारत ने अपने खाते में एक स्वर्ण और एक रजत जोड़ा। रविवार (एक अक्तूबर) को पुरुष ट्रैप टीम ने स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया। 

वहीं, महिला ट्रैप टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। शूटिंग में भारत के लिए यह एशियाई खेलों के मौजूदा संस्करण में 21वां पदक है। इनमें से सात स्वर्ण, नौ रजत और पांच कांस्य पदक है। 

किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान की पुरुष ट्रैप टीम ने एशियाई खेलों में रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण जीता। तीनों ने मिलकर कुवैत और चीन की टीमों को हराया। किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान ने 361 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक जीता। 

यह एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। कुवैत को रजत और चीन को कांस्य से संतोष करना पड़ा। कीनान और जोरावर भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे पुरुष व्यक्तिगत फाइनल में भाग लेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,441