Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

रोहन बोपन्ना-रुतुजा भोसले की जोड़ी ने जीता सोना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रोहन बोपन्ना-रुतुजा भोसले की जोड़ी ने जीता सोना
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने एशियाई खेलों में टेनिस मिश्रित युगल टूनार्मेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने शनिवार को चीनी ताइपे के सुंग-हाओ हुआंग और एन शुओ लियांग की जोड़ी को 2-6, 6-3, [10-4] से हरा कर भारत के लिये स्वर्ण पदक जीता।

चीनी ताइपे की जोड़ी को हराने के लिए बोपन्ना और भोसले ने एक घंटे 14 मिनट का समय लिया। एशियन गेम्स में बोपन्ना का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। 

इससे पहले एशियन गेम्स में रोहन बोपन्ना ने अपना पहला टेनिस फाइनल खेलते हुए जकार्ता 2018 में पुरुष युगल का स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि, हांगझाउ में रोहन बोपन्ना और उनके पुरुष युगल साथी युकी भांबरी राउंड आफ 16 से आगे नहीं बढ़ सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,607