बारिश के कारण आज होनेवाला मैच टला
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया वर्ल्ड कप के लिए तो तैयार है ही, लेकिन अपनी ताकत को परखने के लिए वो आज वार्म अप मैच खेलनेवाली थी, जो बारिश के कारण टल गया। भारत का ये वार्म अप मुकाबला इंग्लैंड से है, जो कि गुवाहाटी में खेला जाना था। बता दें कि वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है।
भारत अपने पहले वार्म अप मैच में इंग्लैंड का सामना करने जा रहा है। इसमें दोनों टीमें अपने सभी खिलाड़ियों को मैदान पर उतारकर उन्हें आजमा सकता है। ये मुकाबला सही टीम कॉम्बिनेशन को बनाने का बेहतरीन जरिया होगा।
वनडे वर्ल्ड कप के वार्म अप मुकाबले शुरू हो चुके हैं और इसमें आज भारत का मुकाबला इंग्लैंड से है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला गुवाहाटी में है। ये मैच टीमों की हार या जीत से ज्यादा अपनी ताकत को परखने के लिए हैं। बेहतर कॉम्बिनेशन को तलाशने के लिए हैं। भारत और इंग्लैंड आज इसी कोशिश में उतरेंगे। ये मैच 2 बजे से खेला जायेगा।