Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

एशियाई खेल : छठे दिन भारतीयों ने झटके पांच पदक

एशियाई खेल : छठे दिन भारतीयों ने झटके पांच पदक
विज्ञापन
  • भारत ने शूटिंग में तोड़े दो रिकॉर्ड, पलक-ईशा ने किया कमाल; ऐश्वर्य-स्वप्निल-अखिल की तिकड़ी भी छाई

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशियाई खेलों का छठे दिन शुक्रवार (29 सितंबर) को भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने मिलकर पांच पदक भारत के खाते में जोड़े। इसके अलावा दो बड़े रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। 

एशियाई खेलों के मौजूदा संस्करण में अब भारत के सिर्फ निशानेबाजी में ही 18 पदक हो गये। इनमें छह स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। छठे दिन ईशा सिंह और पलक के अलावा ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने दो-दो पदक जीते। 

पलक और ईशा ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को हराया 

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पलक ने स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। वहीं, ईशा सिंह ने रजत पदक पर कब्जा किया। पाकिस्तान की किश्माला तलत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। पलक ने 242.1 और ईशान ने 239.7 का स्कोर किया। 

पलक ने एशियाई खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया। इस स्पर्धा में उन्होंने सबसे बड़ा स्कोर किया। वहीं, किश्माला ने 218.2 का स्कोर किया। ईशा का यह प्रतियोगिता में चौथा पदक है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 27,054