एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों के पूल-ए के मैच में जापान को 4-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने अब तक पूल-ए के अपने तीनों मैच जीत लिये हैं।
उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराने के बाद टीम इंडिया ने सिंगापुर को 16-1 से शिकस्त दी थी। अब जापान को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अब 30 सितंबर को पाकिस्तान से सामना होगा।