Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

एशियाई खेल : निशानेबाजों ने भारत को दिलाया एक और स्वर्ण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एशियाई खेल : निशानेबाजों ने भारत को दिलाया एक और स्वर्ण
विज्ञापन
  • एशियाड में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, शूटिंग में मिला गोल्ड मेडल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने गुरुवार को यहां एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, जबकि देश के दो निशानेबाज व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।

सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिव नरवाल ने बेहद करीबी मुकाबले में चीन की टीम को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया और भारत को निशानेबाजी में चौथा स्वर्ण पदक दिलाया। भारतीय निशानेबाज मौजूदा खेलों में अब तक चार स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक जीत चुके हैं। 

भारतीय तिकड़ी ने क्वालीफिकेशन में कुल 1734 अंक जुटाये जो चीन की टीम से एक अधिक है। चीन को रजत जबकि वियतनाम (1730) को कांस्य पदक मिला। सरबजोत और अुर्जन ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में भी जगह बनायी और वे व्यक्तिगत पदक की दौड़ में भी बने हुए हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,791