Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

राहत : पाक क्रिकेट टीम को मिला भारत का वीजा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राहत : पाक क्रिकेट टीम को मिला भारत का वीजा
विज्ञापन

पाकिस्तानी टीम को राहत, आखिरकार मिला भारत का वीजा; 27 सितंबर को हैदराबाद पहुंचेगी टीम

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सदस्यों को सोमवार (25 सितंबर) को वनडे विश्व कप के लिए भारतीय वीजा जारी कर दिया गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इसकी पुष्टि की। पीसीबी द्वारा राष्ट्रीय टीम की हैदराबाद यात्रा में देरी पर आईसीसी के सामने चिंता जताए जाने के कुछ घंटों बाद वीजा मिलने की खबर आई। 

27 सितंबर की तड़के पाकिस्तान की भारत की निर्धारित यात्रा से 48 घंटे से भी कम समय पहले वीजा मंजूरी मिल गई। पाकिस्तान को 29 सितंबर को हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला अभ्यास मैच खेलना है। इसके बाद यहीं उसे आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन अक्तूबर को दूसरा अभ्यास मैच भी खेलना है। 

बाबर आजम की टीम छह अक्तूबर को विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में नीदरलैंड से मुकाबला होगा। इसी मैदान पर 10 अक्तूबर को श्रीलंका से खेलने के बाद टीम अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। वहां 14 अक्तूबर को भारत से मुकाबला होगा।

विज्ञापन