Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

लोहरदगा में देश का आधुनिकतम राइफल शूटिंग सेंटर का शुभारंभ कल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा में देश का आधुनिकतम राइफल शूटिंग सेंटर का शुभारंभ कल
विज्ञापन
  • उद्घाटन समारोह में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री और प्ले बैक सिंगर अमित गुप्ता विशेष रुप से मौजूद रहेंगे  
  • नेशनल राइफल एसोसिएशन के अधिकांश अधिकारियों की होगी सहभागिता   
  • राइफल क्लब के अपने हैं आधुनिक हथियार, कार्बन गैस फीलिंग की सुविधा 
  • भारत और झारखंड राइफल एसोसिएशन से लोहरदगा जुड़ा : धीरज साहू 
  • इलेक्ट्रॉनिक टारगेट वाला झारखंड का पहला एसी राइफल शूटिंग सेंटर  

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा बीएस कॉलेज स्टेडियम में बने न केवल झारखंड बल्कि देश के आधुनिकतम राइफल शूटिंग सेंटर शुभारंभ 27 सितंबर को झारखंड के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव दोपहर दो बजे करेंगे। 

इस समारोह में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, फिल्म अभिनेत्री मुंबई की भाग्यश्री और प्ले बैक सिंगर अमित गुप्ता विशेष रुप से मौजूद रहेंगे। कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जायेगा। 

लोहरदगा जिला शूटिंग क्लब के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने दी। उन्होंने बताया कि लगभग पौने दो करोड़ रुपए की लागत से शूटिंग रेंज तैयार हुआ है। क्लब के पास दुनिया के सबसे अधिक आधुनिक एयर पिस्टल और  राइफल पांच-पांच की संख्या में उपलब्ध है। 

इस कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के फलक शेर आलम, दिल्ली बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित आयशा फलक, नेशनल राइफल एसोसिएशन विश्व कप संयोजक समिति सदस्य अमर सिंहा, खेलो इंडिया शूटिंग के नेशनल हेड धीरज सिंह, झारखंड राइफल एसोसिएशन के दिवाकर सिंह समेत कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी। 

लोहरदगा का शूटिंग रेंज झारखंड में पहला ऐसा है, क्लब होगा, जो पुरी तरह से एसी और इलेक्ट्रोनिक टारगेट वाला है। हालांकि राज्य के देवघर और धनबाद में भी शूटिंग रेंज है, पर सुविधाओं के दृष्टिकोण से लोहरदगा सबसे आधुनिक है। शूटिंग रेंज में पैविलियन व्यवस्था की गयी है। इसमें डेढ़ सौ लोग बैठकर शूटिंग दे सकते हैं।   

लोहरदगा जिला राइफल शूटिंग के चेयरमैन सांसद धीरज प्रसाद साहू ने मंगलवार को बीएस कॉलेज स्टेडियम परिसर में बने राइफल शूटिंग का निरीक्षण किया। झारखंड का सबसे आधुनिक और सुविधाओं से युक्त राइफल शूटिंग है। 

सांसद धीरज प्रसाद साहू ने बताया कि शूटिंग सेंटर में उपयोग आने वाले उपकरण और सामग्री करीब 75 लाख रुपये की लागत से मंगवायी गयी है। सेंटर के एसी भवन बनाया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि शूटिंग सेंटर में इलेक्ट्रॉनिक टारगेट है। जो देश के काफी कम जगहों में यह उपलब्ध है। झारखंड में के देवघर में भी राइफल शूटिंग सेंटर है, पर उसमें इतनी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। 

लोहरदगा के शूटिंग सेंटर में कार्बन सीओटू गैस फिलिंग की सुविधा है। इसके लिए कंप्रेसर बड़ा और छोटा सिलेंडर स्थापित किया गया है। जिससे फायर होगा। यह सुविधा झारखंड के किसी सेंटर में नहीं है। लोहरदगा राइफल क्लब में खुद के दर्जन भर राइफल और पिस्टल है।यह भी एक बड़ी उपलब्धि है। 10 गुणा 35 मीटर के हाल में 20 एसी भवन में लगे हैं। साथ में परिसर में उत्कृष्ट फर्नीचर लगाये गये हैं। 

सांसद श्री साहू ने कहा कि आधारभूत संरचना के मामले में लोहरदगा राइफल शूटिंग देश के चुनिंदा सेंटरों में जाना जायेगा। भारतीय राइफल एसोसिएशन और झारखंड राइफल एसोसिएशन इस सेंटर के अलावा दुनिया भर के राइफल एसोसिएशन और क्लब के लोग लोहरदगा से जुड़ जायेंगे। लोहरदगा सेंटर में भी ट्रेनिंग दिया जायेगा। 

राइफल शूटिंग के लिए करीब पौने दो करोड़ करोड रुपये की लागत से पूरे परिसर का निर्माण कराया गया है। भारतीय राइफल एसोसिएशन के रवि कुमार सिन्हा ने बताया कि लोहरदगा में बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां प्रतियोगिता भी कराया जा सकता है। 

10 मीटर के टारगेट वाला इस शूटिंग सेंटर के आरंभ होने के बाद रांची समेत क्षेत्र के निशानेबाजों को एक बड़ा मंच मिलेगा। यही नहीं दोनों एसोसिएशन से मान्यता मिलने और प्रतियोगिता को लिस्टिंग करने के बाद यहां से जारी प्रमाण पत्र देशभर में मान्य होगा। भारत के कई जाने-माने निशानेबाज ने भी लोहरदगा रायफल शूटिंग क्लब- सेंटर में कोचिंग देने को लेकर अपनी सहमति दे दी है।

विज्ञापन