Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने पाकिस्तान को 3-0 धोया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने पाकिस्तान को 3-0 धोया
विज्ञापन

एशियाई खेल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने पूल बी के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 3-0 से हराया। चीन में चल रहे एशियाई खेलों में भारत महिला स्क्वैश टीम की अनाहत सिंह, जोशना चिनप्पा और तन्वी खन्ना ने अपने-अपने मुकाबलों में लगातार गेम जीते। 

इसी के साथ भारतीय टीम अगले दौर में पहुंच गयी है जहां उसका मुकाबला कल सुबह नेपाल और मकाओ चीन से होगा। अंडर-15 और अंडर-17 एशियाई चैंपियन पंद्रह वर्षीय अनाहत ने भारत बनाम पाकिस्तान महिला स्क्वैश पूल बी मुकाबले के पहले मैच में 3-0 से जीत हासिल कर भारत को बढ़त दिला दी। 

उन्होंने सादिया गुल को 11-6, 11-6, 11-3 से हराया। वहीं, जोशाना ने पाकिस्तान की नूर उल हुदा सादिक के खिलाफ दूसरा मुकाबला 11-2, 11-5, 11-7 से जीता।

विज्ञापन