Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

एशियाई खेल : भारतीय महिलाओं ने श्रीलंका को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक जीता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एशियाई खेल : भारतीय महिलाओं ने श्रीलंका को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक जीता
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 19 रन से हरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। 

आज सुबह भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही शेफाली वर्मा 15 गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद स्मृति ने जेमिमा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी निभायी। इस साझेदारी को रानावीरा ने तोड़ा। उन्होंने मंधाना को आउट किया।

मंधाना ने 45 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाये। वहीं, ऋचा घोष नौ रन, दो मैचों के प्रतिबंध के बाद टीम में वापसी कर रहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर दो रन, पूजा वस्त्राकर दो रन बनाकर आउट हुई। 

जेमिमा रोड्रिग्स ने 40 गेदों में पांच चौके की मदद से 42 रन की पारी खेली। दीप्ति और अमनजोत एक-एक रन बनाकर नाबाद रहीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

 भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 46 रन की पारी खेली। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स ने 42 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से उदेशिका प्रबोधनी, सुगंदिका कुमारी और इनोका रानावीरा ने दो-दो विकेट लिये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,402