Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत बना नम्बर वन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत बना नम्बर वन
विज्ञापन
  • पहले वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया
  • राहुल ने छक्का लगाकर दिलायी जीत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला गया। विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम है। भारत इस मैच को जीतने के साथ ही वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया है। 

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 276 रन बनाये। जवाब में भारत ने 48.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया है।

मोहाली में खेले गये वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 276 रन बनाये। डेविड वॉर्नर ने 52, जोश इंग्लिस ने 45 और स्टीव स्मिथ ने 41 रन की पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिये। 

जवाब में ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़े। ऋतुराज ने 71 रन और शुभमन गिल ने 74 रन की पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार यादव 50 रन बनाकर आउट हुए। 

कप्तान केएल राहुल ने 58 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 49वें ओवर में शॉन एबॉट की गेंद पर छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलायी। सीरीज का दूसरा वनडे 24 सितंबर को इंदौर में खेला जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,530