Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

वनडे वर्ल्ड कप : विश्व विजेता टीम को मिलेंगे 33 करोड़ रुपये

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वनडे वर्ल्ड कप : विश्व विजेता टीम को मिलेंगे 33 करोड़ रुपये
विज्ञापन

क्रिकेट विश्व कप में टीमों पर होगी धन वर्षा

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में पांच अक्टूबर से खेले जाने वाले एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप के लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को लगभग एक करोड़ डालर की इनामी राशि की घोषणा की। 

आईसीसी के अनुसार विश्व कप विजेता को 40 लाख डॉलर (लगभग 33.17 करोड़ रुपये) की इनामी राशि दी जायेगी जबकि उपविजेता 20 लाख डॉलर (लगभग 16.58 करोड़ रुपये) मिलेंगे। 

सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को आठ-आठ लाख डॉलर (लगभग 6.63 करोड़ रुपये) प्रदान किये जायेंगे जबकि नॉकआउट चरण में पहुंचने में नाकाम रहने वाली टीमों को एक-एक लाख डॉलर (लगभग 82 लाख रुपये) मिलेंगे। ग्रुप चरण के मैचों के विजेता को 40 हजार डॉलर (लगभग 33.17 लाख रुपये) का पुरस्कार मिलेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,859