एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चीन के विभिन्न शहरों में आयोजित 19वें एशियन गेम्स 2022 में भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम सहित कई खेलों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस आयोजन में एशिया हॉकी महासंघ ने हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया है।
इसके तहत सिंह आज चीन रवाना हुए। हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। सिंह के एशियन गेम्स में जाना हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारी और समर्थको के लिए बड़ी उपलब्धि है।
श्री सिंह जब से वे हॉकी इंडिया के महासचिव का पद ग्रहण किये हैं तब से विश्व के हर कोने में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में उनको विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भोलानाथ सिंह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष के अलावा एशिया हॉकी महासंघ के भी उपाध्यक्ष है।