Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

एशियन गेम्स : भारतीय फुटबॉल टीम ने बांग्लादेश को 1-0 से हराया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एशियन गेम्स : भारतीय फुटबॉल टीम ने बांग्लादेश को 1-0 से हराया
विज्ञापन

सुनील छेत्री के दम पर भारतीय फुटबॉल टीम ने जीता मैच

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय फुटबॉल टीम ने एशियन गेम्स में बांग्लादेश को 1-0 से मात दिया है। इसी के साथ भारतीय फुटबॉल टीम को एशियन गेम्स में पहली जीत मिली है। इससे पहले चीन के खिलाफ मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम ने शानदार वापसी की। इस मुकाबले में भारत के लिए कप्तान सुनील छेत्री ने आखिरी वक्त यानी की 85वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिलायी। 

पहले हाफ में बराबरी पर छूटा मैच 

भारत और बांग्लादेश के खिलाड़ी शुरुआत से ही गोल करने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैच के पहले हाफ तक कोई गोल नहीं कर पाए, हालांकि, दोनों टीमों के खिलाड़ियों को गोल दागने के कई मौके मिले। 

इस मैच के शुरुआती तकरीबन 20 मिनट में बांग्लादेश के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला, लेकिन भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में शानदार खेल दिखाया। 

सुनील छेत्री पेनल्टी कॉर्नर पर दागा गोल 

गौरतलब है कि एशियन गेम्स के पहले मैच में भारतीय फुटबॉल टीम के सामने मेजबान चीन की चुनौती थी। लेकिन इस मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, बांग्लादेश को अपने पहले मुकाबले में म्यांमार के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में इन दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम था। 

बहरहाल, भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हरा दिया है। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि मुकाबला बिना गोल के बराबरी की तरफ बढ़ रहा है। लेकिन मैच के 85वें मिनट में सुनील छेत्री ने गोल कर भारतीय टीम को जीत दिलाई। सुनील छेत्री ने गोल पेनल्टी कॉर्नर पर दागा।

विज्ञापन