कोडरमा जिला की कुश्ती टीम बनी चार वर्गों में चैंपियन
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। खेलो झारखंड के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्कूली एसजीएफआई कुश्ती प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के द्वारा 18 से 20 सितंबर 2023 तक खेलगांव स्थित गणपत राय इंटर स्टेडियम में आयोजित की गयी थी, जिसमें कोडरमा जिले से 39 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें 29 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त करने में सफलता हासिल की।
अंडर 14 बालिका वर्ग 30 किलो वजन भार में मुस्कान प्रवीण ने कांस्य पदक, 33 किलो वजन भार में आयुषी कुमारी ने कांस्य पदक, 36 किलो वजन भार में शालिनी कुमारी ने स्वर्ण पदक, 39 किलो वजन भार में काजल कुमारी ने कांस्य पदक, 40 किलो वजन भार में सपना कुमारी ने कांस्य पदक, अंडर 14 बालक वर्ग में 35 किलो वजन भार में मोहम्मद सद्दाम कांस्य पदक, 41 किलो वजन भार में सागर कुमार रजत पदक, 44 किलो वजन भार में रवि कुमार कांस्य पदक, 57 किलो वजन भार में आनंद कुमार सिंह रजत पदक, 62 किलो वजन भार में विवेक सिंह कांस्य पदक, 68 किलो वजन भार में अंश कुमार कांस्य पदक, अंडर 17 बालक वर्ग फ्रीस्टाइल 55 किलो वजन भार में जैकी कुमार कांस्य पदक, 60 किलो वजन भार में नीतीश कुमार रजत पदक, 71 किलो वजन भार में अनुपम कुमार भारती रजत पदक, अंडर 17 ग्रीक रोमन स्टाइल बालक वर्ग 41 से 45 किलो वजन भार में मो इजहार कांस्य पदक, 48 किलो वजन भार में जितेंद्र कुमार पदक, 51 किलो वजन भार में अमन कुमार यादव कांस्य पदक, 55 किलो वजन भार में मिथुन कुमार रजत पदक, 60 किलो वजन भार में संजीत कुमार यादव कांस्य पदक, 71 किलो वजन भार में सत्यम कुमार स्वर्ण पदक, 92 किलो वजन भार में अंशित कुमार रजत पदक, अंडर 17 बालिका वर्ग 43 किलो वजन भार में श्वेता कुमारी रजत पदक, 57 किलो वजन भार में रिंकू कुमारी कांस्य पदक, अंडर-19 बालक और ग्रीक रोमन स्टाइल 55 किलो वजन भार सकलदेव साव रजत पदक, 60 किलो वजन भार में संदीप कुमार कांस्य पदक, 72 किलो वजन भार में नीतीश कुमार स्वर्ण पदक, 77 किलो वजन भार में राहुल कुमार यादव स्वर्ण पदक, 63 किलो वजन भार में प्रभु कुमार साव रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-19 फ्रीस्टाइल बालक वर्ग 74 किलो वजन भार में नीतीश कुमार स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
टीम चैंपियनशिप ट्रॉफी
- अंडर 14 बालक वर्ग मे प्रथम,
- अंडर 14 बालिका वर्ग मे तृतीय,
- अंडर 17 बालक ग्रीकोरोमन स्टाइल में द्वितीय
- अंडर 19 ग्रीकोरोमन स्टाइल मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया
कोडरमा जिला की कुश्ती टीम इस प्रतियोगिता में कोडरमा जिला कुश्ती संघ के सचिव आकाश कुमार सेठ के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गयी थी एवं उन्हें झारखंड राज्य कुश्ती संघ की ओर से टेक्निकल आफिसियल के रूप में नियुक्त किया गया था।
इस प्रतियोगिता में कोडरमा जिला से बालिका टीम कोच के रूप में ईशा कुमारी एवं प्रतिभा शर्मा एवं बालक टीम कोच के रूप में गोलू यादव, राजीव यादव, अतुल आनंद, खूबलाल साव, टीम मैनेजर प्रतिक कुमार टीम के साथ थे। इस प्रतियोगिता में जिन खिलाड़ियों ने स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त किया है।
उनके लिए 10 दिनों का कैंप आयोजित किया जायेगा और वहां से खिलाड़ियों को चयनित कर आगामी 67वी एसजीएफआई राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जायेगा।
सभी विजय खिलाड़ियों को कोडरमा उपायुक्त मेघा भारद्वाज, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी शाह नोडल पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कोडरमा शिव कुमार मल्लिक झारखंड राज्य कुश्ती संघ के सचिव रजनीश कुमार, झारखंड हॉकी के सचिव विजय शंकर सिंह, झारखंड कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, कोडरमा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष कमलाकर शर्मा अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक राजीव रंजन सिंह ने बधाई दी।