Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

एशिया कप : फाइनल से पहले श्रीलंका को "चोट"

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एशिया कप : फाइनल से पहले श्रीलंका को "चोट"
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप सुपर फोर मुकाबले में चोट के शिकार हुए श्रीलंका के हरफनमौला महेश थीक्षणा भारत के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले खिताबी मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। 

पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मैच के दौरान उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। शनिवार को आईसीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया कि स्कैन के बाद मांसपेशियों में चोट की पुष्टि हुई। चयनकर्ताओं ने थीक्षाणा की जगह सहान अराचिगे को टीम में शामिल किया है। 

अराचिगे ने अब तक दो वनडे मैच खेले हैं। वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं और आॅफ-ब्रेक गेंदबाजी करते हैं। थीक्षाणा की चोट मेजबान टीम के लिए बड़ा झटका है। वह श्रीलंका के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी थे और उन्होंने पांच मैचों में 29.12 की औसत से आठ विकेट लिये थे। वह रिहैबिलिटेशन के लिए हाई परफॉर्मेंस सेंटर लौटेंगे।

विज्ञापन