टीम एबीएन, रांची। जिला योगासन खेल संघ तीन खिलाड़ी रोहित कुमार, बेबी कुमारी और रिया सेन गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में योगासन खेल झारखंड से प्रतिनिधित्व कर रहा है।
इस उपलब्धि के लिए योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव विपिन पांडेय और रांची जिला योगासन खेल संघ की सचिव संतोषी कुमारी, सहसचिव आर्य प्रहलाद भगत, कोषाध्यक्ष डॉ एसके घोषाल, शंकर राणा, चैताली मुखर्जी, पूजा सिंह, सोनाली सरकार, राहुल रंजन सहित सभी सदस्यों ने बधाई दी।
साथ ही उनके कोच सुजीत कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि यह बच्चों की कड़ी मेहनत और संगठन के सदस्यों के सहयोग से सफल हुआ है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।