Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

IND vs NZ 2nd Test: भारत जीत से पांच विकेट दूर, दूसरी पारी में न्यूजीलैंड का स्कोर 140/5

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
IND vs NZ 2nd Test: भारत जीत से पांच विकेट दूर, दूसरी पारी में न्यूजीलैंड का स्कोर 140/5
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। टीम इंडिया जीत से बस पांच विकेट दूर है। वहीं, कीवी टीम को यह मैच बचाने के लिए दो दिन खेलना होगा। 540 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 140 रन बना लिए हैं। यह मैच जीतने के लिए न्यूजीलैंड को अब भी 400 रन की जरूरत है। फिलहाल हेनरी निकोल्स 36 रन और रचिन रवींद्र 2 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड की पहली पारी 62 रन पर सिमट गई थी। भारत को पहली पारी के आधार पर दूसरी पारी में 263 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी में भारत ने 276 रन बनाए। इस तरह न्यूजीलैंड को 540 रन का लक्ष्य मिला।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,053