एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के सचिव जय शाह ने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 से पहले भारत के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को गोल्डन टिकट प्रदान किया। विश्व कप भारत में 5 अक्टूबर से आयोजित होना है।
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम टूर्नामेंट के उद्घाटन और फाइनल की मेजबानी करेगा। इस आयोजन में 46 दिनों में 48 मैच खेले जायेंगे। बीसीसीआई ने अपने एक्स हैंडल पर सचिन तेंदुलकर के साथ जय शाह की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें बीसीसीआई के गोल्डन टिकट फॉर इंडिया आइकॉन्स कार्यक्रम के एक भाग के रूप में गोल्डन टिकट दिया गया।
क्रिकेट और राष्ट्र के लिए एक गौरवमय पल। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को गोल्डन टिकट प्रदान किया। राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक सचिन तेंदुलकर की यात्रा ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है। अब वह इसका हिस्सा बनेंगे।