Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

ट्रंप के साथ गोल्फ खेल रहे धोनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ट्रंप के साथ गोल्फ खेल रहे धोनी
विज्ञापन

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते नजर आये माही

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने दोस्तों के साथ अमेरिका में छुट्टी मना रहे हैं। इस दौरान भी वह खबरों में छाए हुए हैं। 42 साल के माही पिछले दिनों कार्लोस अलकराज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच यूएस ओपन पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल मैच देखने पहुंचे थे, तो अब वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते दिखाई दिये। 

ट्रंप के साथ उनके गोल्फ खेलने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में गोल्फ खेलने के लिए आमंत्रित किया था। माही के दोस्त हितेश संघवी ने सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीर पोस्ट कर जानकारी दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,533