Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 260
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

20 मैच अधिकारी संभालेंगे वर्ल्ड कप की जिम्मेवारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
20 मैच अधिकारी संभालेंगे वर्ल्ड कप की जिम्मेवारी
विज्ञापन

आईसीसी ने की पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारत में होने वाले पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लीग दौर के लिए 20 मैच अधिकारियों की घोषणा की है। 

टूर्नामेंट के 13वें संस्करण में सोलह अंपायर अंपायरिंग करेंगे, जिसमें आईसीसी के एमिरेट्स एलीट पैनल के सभी 12 अंपायर और आईसीसी इमर्जिंग अंपायर पैनल के चार सदस्य शामिल हैं। 

जिनमें क्रिस ब्राउन, कुमार धर्मसेना, मराइस इरास्मस, क्रिस गैफनी, माइकल गफ, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, नितिन मेनन, अहसान रजा, पॉल रिफेल, शरफुद्दौला इब्ने शैद, रॉड टकर, एलेक्स व्हार्फ, जोएल विल्सन और पॉल विल्सन के नाम हैं।

विज्ञापन