वनडे सीरीज 1-1 से बराबर: पिछले 5 वनडे में टीम इंडिया चौथी बार इंग्लैंड से हारी
ABN Bureau• 26 Mar, 2021
2 Views
विज्ञापन
इंग्लैंड ने टीम इंडिया को दूसरे वनडे में 6 विकेट से हराकर 3 मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है। अब निर्णायक और आखिरी मुकाबला 28 मार्च को पुणे में ही खेला जाएगा। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पिछले 5 वनडे में चौथी बार हार मिली है। एक जीत मौजूदा सीरीज के पहले वनडे में मिली थी, जो इंडिया ने 66 रन से जीता था।
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया के लिए ओपनर लोकेश राहुल ने 114 बॉल पर 108 रन की पारी खेली। हालांकि उनकी इस पारी पर इंग्लिश ओपनर जॉनी बेयरस्टो का शतक भारी पड़ा। बेयरस्टो ने 112 बॉल पर 124 रन बनाते हुए इंग्लैंड को जिताया।