Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

बुमराह की खुशी से टीम इंडिया के फैंस नाराज, जानें कैसे...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बुमराह की खुशी से टीम इंडिया के फैंस नाराज, जानें कैसे...
विज्ञापन
  • जसप्रीत बुमराह बने पिता; पत्नी संजना ने बेटे को जन्म दिया

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिता बन चुके हैं। उनकी पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। 

संजना और बुमराह पहली बार माता-पिता बने हैं। जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपने पिता बनने की जनकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बेटे का नाम अंगद रखा गया है। 

बुमराह फिलहाल मुंबई में हैं और नेपाल के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद श्रीलंका से वापस भारत आ गए थे। अब वह एशिया कप में सुपर चार के मुकाबलों के लिए वापस श्रीलंका जायेंगे। 

जसप्रीत बुमराह ने मार्च 2021 में टीवी एंकर और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन से शादी की थी। शादी समारोह में सिर्फ करीबी रिश्तेदारों को बुलाया गया था। इन रिश्तेदारों को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी। 

शादी के दो साल बाद संजना और बुमराह माता-पिता बने हैं। इन दोनों ने कभी भी अपने अफेयर को जाहिर नहीं होने दिया था। शादी के बाद जब बुमराह ने फोटो शेयर की थी, तभी लोगों को इस बारे में पता चला था। संजना से पहले बुमराह का नाम एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री से भी जुड़ा था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,848