एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को हॉकी 5एस एशिया कप जीतकर एफआईएच पुरुष हॉकी 5एस विश्व कप 2024 के लिये क्वालीफाई कर लिया।
भारतीय पुरुषों ने वैश्विक आयोजन में जगह बनाने के लिए एशियाई क्वालीफायर के रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को 4-4 (शूटआउट 2-0) से हराया। भारत के लिये मोहम्मद रहील (19वां, 26वां मिनट) ने दो गोल किये, जबकि जुगराज सिंह (सातवां मिनट) और मनिंदर सिंह (10वां मिनट) ने एक-एक गोल जमाया।
पाकिस्तान की ओर से अब्दुल रहमान (पांचवां मिनट), अब्दुल राणा (13वां मिनट), ज़िकरिया हयात (14वां मिनट) और अरशद लियाकत (19वां मिनट) ने एक-एक गोल किया और फुल टाइम पर स्कोर बराबर रहने के कारण मुकाबला शूटआउट में चला गया।