Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

23 सितंबर से चीन में शुरू होगा 19वां एशियन गेम्स

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
23 सितंबर से चीन में शुरू होगा 19वां एशियन गेम्स
विज्ञापन
  • 19वें एशियन गेम्स के लिए महिला हॉकी टीम में झारखंड के 3 खिलाड़ियों का चयन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चीन के शहर हांगजो में 23 सितंबर से 08 अक्टूबर तक आयोजित 19 वें एशियन गेम्स के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के भी तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का चयन किया गया है। 

तीनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम के नियमित सदस्य है और कल बैंगलौर में हॉकी इंडिया के समस्त पदाधिकारियों और खिलाड़ियों के परिजनों की उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर टीम की घोषणा की गई। 

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने झारखंड के सभी खिलाड़ियों का बैंगलोर में स्वागत किया और कहा कि किसी भी खिलाड़ी को बनाने में सबसे बड़ा योगदान, समर्पण और त्याग उनके अभिभावकों का होता है परंतु उनका सम्मान अपवादस्वरूप ही होता है, इसलिए हॉकी इंडिया ने शुरूआत की है कि खिलाड़ियों के अभिभावकों को भी सम्मान मिले। 

इसलिए हम लोग ने इस बड़े अवसर में सबके अभिभावकों को आमंत्रित किया। संभवत यह विश्व के खेल इतिहास में पहला अवसर है जब टीम की घोषणा के समय उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है। 

18 सदस्य भारतीय टीम में शामिल निक्की प्रधान झारखंड के खूंटी जिला के हेसल की रहने वाली, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी सिमडेगा जिला से है। सलीमा टेटे सिमडेगा जिले के सदर प्रखंड के बरकिछापर की रहने वाली है जबकि संगीता कुमारी केरसई प्रखंड के करगागुड्डी की रहने वाली है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,596