- नीरज ने विश्व चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के शीर्ष भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने विश्व चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग राउंड में 88.77 मीटर के शानदार थ्रो के साथ फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया।
नीरज अपने पहले ही प्रयास में भाले को 88.77 मीटर दूर फेंककर क्वालीफाइंग राउंड के ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहे। विश्व चैंपियनशिप के फाइनल का क्वालीफिकेशन निशान 83 मीटर पर निर्धारित था।