Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

वनडे टीम से युजवेंद्र चहल की हुई छुट्टी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वनडे टीम से युजवेंद्र चहल की हुई छुट्टी
विज्ञापन

एशिया कप  

  • भारतीय टीम का एलान, राहुल-श्रेयस की वापसी, तिलक वर्मा नया चेहरा 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है। दोनों पिछले काफी समय से चोट की वजह से बाहर थे। अब दोनों की वापसी हुई है। वहीं, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा भी वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। यह दोनों भी चोटिल थे।

तिलक वर्मा टीम में नया चेहरा होंगे। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने तिलक को चुनकर चौंकाया है। उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर टी-20 डेब्यू किया था। एशिया कप की शुरूआत 30 अगस्त से होने जा रही है। चयनकर्ता ने 18 खिलाड़ियों की टीम का एलान किया है। 17 खिलाड़ियों की टीम है और संजू सैमसन बैकअप विकेटकीपर (18वें खिलाड़ी) होंगे। युजवेंद्र चहल को टीम से बाहर कर दिया गया है। 

एशिया कप के लिए टीम इंडिया 

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। 
बैकअप : संजू सैमसन

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,764