एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को खूंटी जिले में घूमते दिखे। वे शनिवार को तोरपा आये। तोरपा से तपकरा होते हुए रनिया पहुंचे।
अपनी काले रंग की रेंज रोवर कार में सवार होकर धोनी रनिया चौक में कुछ देर के लिए रुके। महेंद्र सिंह धोनी को रनिया में देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। लोगों ने धोनी के साथ सेल्फी ली।
लगभग पांच मिनट तक रनिया में रुकने के बाद धोनी मरचा होते हुए वापस रांची लौट गये। धोनी के साथ रनिया थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने भी सेल्फी ली।