Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

वर्षाबाधित टी-20 मैच में दो रन से जीता भारत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वर्षाबाधित टी-20 मैच में दो रन से जीता भारत
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने जसप्रीत बुमराह (24/2) और रवि बिश्नोई (23/2) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत शुक्रवार को वर्षाबाधित पहले टी20 में डकवर्थ लुईस पद्धति से आयरलैंड को दो रन से मात दी। आयरलैंड ने बैरी मकार्थी (51 नाबाद) और कर्टिस कैंफर (39) के साथ उनकी अर्द्धशतकीय साझेदारी की बदौलत भारत के सामने 140 रन का लक्ष्य रखा।

भारत ने बारिश के कारण खेल रुकने से पहले 6.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिये। लंबे समय तक बारिश न रुकने के बाद भारत को डकवर्थ लुईस पद्धति से विजेता घोषित किया गया। आयरलैंड ने 59 रन पर छह विकेट गंवा दिये थे लेकिन मकार्थी का अर्द्धशतक मेज़बान टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने के काम आया। 

मकार्थी ने 33 गेंद पर चार चौकों और चार छक्कों के साथ नाबाद 51 रन बनाये। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ किसी आठ नंबर के बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है, हालांकि पावरप्ले में यशस्वी जायसवाल (24) और रुतुराज गायकवाड़ (19) की 45 रन की साझेदारी ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। भारत और आयरलैंड अब रविवार को दूसरे टी20 में आमने-सामने होंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,459