Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में भारत दूसरे नंबर पर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में भारत दूसरे नंबर पर
विज्ञापन
  • विश्व चैंपियनशिप में मिश्रित एयर पिस्टल टीम ने जीता सोना, भारत दूसरे स्थान पर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। तेलंगाना के निशानेबाज ईशा सिंह और फरीदाबाद के शिवा नरवाल ने शुक्रवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय खेमे को खुश कर दिया। 

इस भारतीय जोड़ी ने स्पर्धा के फाइनल में तुर्किये की इलायडा तरहान और यूसुफ डिकेच की जोड़ी को 16-10 से पराजित कर देश के पदकों की संख्या दो कर दी। भारत इस समय एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर तालिका में दूसरे स्थान पर चल रहा है जबकि चीन पांच स्वर्ण और दो कांस्य पदक से शीर्ष पर काबिज है। 

भारत ने बृहस्पतिवार को पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में टीम कांस्य पदक जीता था।भारतीयों ने क्वालिफिकेशन दौर में शानदार प्रदर्शन किया जिसमें ईशा ने 290 और नरवाल ने 293 अंक जुटाए। 

उनका कुल स्कोर 583 रहा जिससे उन्हें क्वालिफिकेशन दौर में शीर्ष पर रहने में मदद मिली और तुर्किये की जोड़ी 581 के कुल स्कोर से दूसरे स्थान पर रही। चीन और ईरान ने समान 580 अंक जुटाये, लेकिन इनर 10 की बदौलत चीन तीसरे स्थान से फाइनल के लिए क्वालिफाई हुआ।

विज्ञापन