Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

करीब एक दशक बाद बांग्लादेश का दौरा करेगी कीवी टीम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
करीब एक दशक बाद बांग्लादेश का दौरा करेगी कीवी टीम
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। लगभग एक दशक के लंबे अंतराल के बाद न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम एशियाई देश बांग्लादेश में एक दिवसीय और टेस्ट श्रृखंला खेलने आयेगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के बहुप्रतीक्षित दौरे के कार्यक्रम का खुलासा किया है। 

वर्ष 2013 के बाद यहां आने वाली कीवी टीम तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी। दो चरणों में होने वाला यह दौरा 21 सितंबर को शुरू होगा जिसमें तीनों एकदिवसीय मैच मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जायेंगे जिसके बाद दोनो टीमें एक दिवसीय विश्व कप में मशगूल हो जायेंगी। 

दौरे के दूसरे चरण में टेस्ट शृंखला नवंबर के अंत में शुरू होगी जिसके आयोजन स्थल की घोषणा बाद में की जायेगी। 2019 विश्व कप फाइनलिस्ट न्यूजीलैंड अपने आगामी विश्वकप अभियान की शुरूआत पांच अक्टूबर को टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में अहमदाबाद में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ करेगा। 

वहीं बांग्लादेश विश्व कप के सफर की शुरूआत सात अक्टूबर को धर्मशाला के सुरम्य हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ करेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,522