Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

0-2 से पिछड़ने के बावजूद बराबरी पर आ खड़ी हुई टीम इंडिया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
0-2 से पिछड़ने के बावजूद बराबरी पर आ खड़ी हुई टीम इंडिया
विज्ञापन
  • चौथे टी-20 में वेस्ट इंडीज को नौ विकेट से हराया

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सीरीज में एक समय 0-2 से पिछड़ने वाली भारतीय टीम ने तीसरे और चौथे टी20 में शानदार तरीके से वापसी की और वेस्टइंडीज को सीरीज में अजेय बढ़त लेने से रोका। अब टीम इंडिया की नजर अंतिम मुकाबले को जीतकर सीरीज को अपने नाम करने पर होगी।

भारत ने शनिवार (12 अगस्त) को वेस्टइंडीज को पांच टी-20 मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है। अब पांचवां और निर्णायक मैच रविवार को खेला जायेगा। फ्लोरिडा के लॉडरहिल में भारत की यह वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार पांचवीं जीत है। उसने 2019 और 2022 में दो-दो मैच जीते थे। यहां टीम इंडिया सिर्फ एक मैच 2016 में हारी थी।

सीरीज में एक समय 0-2 से पिछड़ने वाली भारतीय टीम ने तीसरे और चौथे टी-20 में शानदार तरीके से वापसी की और वेस्टइंडीज को सीरीज में अजेय बढ़त लेने से रोका। अब टीम इंडिया की नजर अंतिम मुकाबले को जीतकर सीरीज को अपने नाम करने पर होगी।

विज्ञापन