- रोमांचक फाइनल में मलयेशिया को 4-3 से हराया
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय हॉकी टीम ने चेन्नई में खेले जा रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। रोमांचक फाइनल में भारत एक समय 3-1 से पीछे चल रहा था, इसके बाद तीसरे क्वार्टर में एक मिनट के अंदर दो गोल दाग टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की।
चौथे क्वार्टर में चौथा गोल दाग भारतीय टीम ने चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। अब भारत सबसे ज्यादा चार बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया है। पाकिस्तान ने तीन बार यह खिताब जीता है।
इससे पहले भारत ने 2011, 2016 और 2018 में यह ट्रॉफी जीती थी। 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से विजेता रहा था, क्योंकि फाइनल रद्द हो गया था। पांच साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया चैंपियन बनी है।