Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

जापान को हराकर स्वीडन सेमीफाइनल में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जापान को हराकर स्वीडन सेमीफाइनल में
विज्ञापन

फीफा महिला विश्वकप 2023

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। स्वीडन ने फीफा महिला विश्वकप 2023 के एकतरफा क्वार्टरफाइनल में पूर्व विश्व विजेता जापान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 

ईडन पार्क पर खेले गये दूसरे क्वार्टरफाइनल में अमांडा इलेस्टेड (32वां मिनट) और फिलिपा एंजलडेल (51वां मिनट) के गोलों से स्वीडन ने 2-0 की मज़बूत बढ़त बना ली। 

होनोका हयाशी ने 87वें मिनट में जापान का खाता खोला, हालांकि इससे सिर्फ एशियाई टीम की हार का अंतर ही कम हो सका। सेमीफाइनल में स्वीडन का सामना स्पेन से होगा।

विज्ञापन