Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

हॉकी इंडिया लीग ने वित्तीय मॉडल को दी मंजूरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हॉकी इंडिया लीग ने वित्तीय मॉडल को दी मंजूरी
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हॉकी इंडिया ने कार्यकारी बोर्ड की 100वीं बैठक में गुरुवार को हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के लिये प्रस्तावित बिग बैंग मीडिया वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के वित्तीय मॉडल को मंज़ूरी दे दी। 

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ दिलीप टिर्की ने बैठक के बाद कहा- पिछले महीने हमने अपनी मार्केटिंग एजेंसी द्वारा प्रस्तावित एचआईएल पुनरुद्धार योजनाओं की समीक्षा करने के लिये बैठक बुलायी थी। 

आज कार्यकारी बोर्ड ने हॉकी इंडिया लीग के लिये बिग बैंग मीडिया वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित वित्तीय मॉडल को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी। 

हम इस नतीजे पर पहुंचे कि एजेंसी को आधिकारिक तौर पर हॉकी इंडिया लीग के लिए बाजार में कदम रखने दें। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य बहुत उच्च गुणवत्ता वाली हॉकी का उत्पादन करना है, जो खेल को और भी ऊपर उठाने में मदद करेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,244