Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

एशियाई चैंपियंस ट्राॅफी हॉकी का चैंपियन बनने के लिए आज भिड़ेगी टीम इंडिया और मलयेशिया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एशियाई चैंपियंस ट्राॅफी हॉकी का चैंपियन बनने के लिए आज भिड़ेगी टीम इंडिया और मलयेशिया
विज्ञापन
  • पेनल्टी कॉर्नर भुनाने पर होगी भारत की नजर
  • एशियाई चैंपियंस ट्राॅफी हॉकी में मलयेशिया के खिलाफ मैच आज

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। खिताब का प्रबल दावेदार और तीन बार का विजेता भारत रविवार को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के मैच में मलयेशिया की कड़ी चुनौतियों का सामना करने उतरेगा। इस दौरान भारतीय टीम की कोशिश पेनल्टी काॅर्नर को भुनाने पर भी रहेगी। 

भारत को जापान के खिलाफ 15 पेनल्टी कॉर्नर मिले थे, लेकिन मेजबान टीम एक बार ही इसे गोल में बदल पायी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, अमित रोहिदास और जुगराज सिंह के रहते टीम का पेनल्टी कॉर्नर का फायदा नहीं उठा पाना चिंता का विषय है। 

भारत ने चीन के खिलाफ 7-2 से जीत दर्ज की थी जिसमें छह गोल टीम ने पेनाल्टी कॉर्नर पर किए थे। हालांकि, जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ मुकाबले में यह उलटा पड़ा गया। हरमनप्रीत पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल पाये थे जिसके कारण भारतीय टीम जापान से ड्रॉ खेल पायी थी। 

भारतीय टीम के कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि यह हर कोच के लिए चिंता की बात है जब उसकी टीम गोल करने के मौकों का फायदा नहीं उठा पाती है, चाहे वह पेनल्टी कॉर्नर हो या मैदानी गोल। पेनल्टी कॉर्नर पर अत्यधिक निर्भरता भी भारत की चिंता का कारण है। खिलाड़ी सर्कल के अंदर जाने या मैदानी गोल करने से बच रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,409