Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 37
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

पीएम मोदी ने बढ़ाया चैंपियन महिलाओं का हौसला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पीएम मोदी ने बढ़ाया चैंपियन महिलाओं का हौसला
विज्ञापन

विश्व चैंपियन महिला कंपाउंड टीम को मोदी ने दी बधाई

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत के लिये पहला स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला कंपाउंड टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा- भारत के लिए यह गर्व का क्षण है। 

हमारी असाधारण महिला कंपाउंड टीम ने बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत को उसका पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। हमारे चैंपियंस को बधाई...! उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण यह उत्कृष्ट परिणाम आया है।

उल्लेखनीय है कि वी ज्योति सुरेखा, अदिति स्वामी और परनीत कौर की भारतीय तिकड़ी ने शुक्रवार को बर्लिन में कंपाउंड महिला टीम फाइनल में मेक्सिको पर 235-229 की शानदार जीत दर्ज कर विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में देश को उसका पहला स्वर्ण पदक दिलाया। 

पहले राउंड में बाई मिलने के बाद भारत ने तुर्की, चीनी ताइपे और कोलंबिया को हराकर फाइनल में कदम रखा था। विश्व अंडर-21 और अंडर-18 खिताब जीतने वाले भारतीय तीरंदाजों ने कभी भी सीनियर स्तर पर विश्व खिताब नहीं जीता था।

विज्ञापन