एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम पहुंच कर विश्वकप की तैयारियों का जायजा लिया।
विश्वकप से पहले ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस मैच कराने का सुझाव इकाना प्रशासन को दिया। इकाना स्टेडियम पर विश्वकप के पांच मैच खेले जाने हैं, जिसमें आस्ट्रेलिया और भारत के बीच मैच भी शामिल है।