Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

हमारे लिए अगले दो महीने महत्वपूर्ण : हरमनप्रीत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हमारे लिए अगले दो महीने महत्वपूर्ण : हरमनप्रीत
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा है कि 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों में क्वालीफिकेशन को ध्यान में रखते हुए अगले दो महीने टीम के लिये बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं। 

भारतीय टीम तीन अगस्त से 12 अगस्त के बीच एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेकर अगले महीने चीन के हांग्झोउ में होने वाले एशियाई खेलों के लिए तैयारी करेगी। हरमनप्रीत की टीम अगर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करती है तो वह पेरिस ओलंपिक के लिए सीधा क्वालीफाई कर लेगी। 

हरमनप्रीत ने हॉकी ते चर्चा पॉडकास्ट के नवीनतम एपिसोड पर कहा-अगले दो महीने हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में हमारे पास हांग्झोउ एशियाई खेलों से पहले अच्छे प्रतिद्वंदियों के खिलाफ खेलने का अवसर है। यह खिलाड़ियों के लिए अच्छा अनुभव होगा। 

हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपनी उन योजनाओं को क्रियान्वित करें जिन पर हमने काम किया है। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी पहली बार भारत में आयोजित की जा रही है। संयोग से, चेन्नई हरमनप्रीत के लिये एक खास जगह है क्योंकि हॉकी इंडिया के तत्कालीन उच्च-प्रदर्शन निदेशक रोलेंट ओल्टमेंस ने उन्हें इसी शहर में हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान देखा था। 

हरमनप्रीत ने कहा, मुझे याद है जब 2015 में जूनियर टीम की घोषणा होनी थी, मैं चेन्नई में राष्ट्रीय चैंपियनशिप खेल रहा था, जिसे हमने जीता था। उस समय रोलेंट ओल्टमेंस मैच देखने के लिये वहां थे और हम हरियाणा के खिलाफ फाइनल खेल रहे थे। उसके बाद मुझे राष्ट्रीय शिविर के लिये बुलाया गया और फिर उसी वर्ष सीनियर वर्ग में पदार्पण किया। 

यह शहर मेरे दिल में एक विशेष जगह रखता है। मैं वहां वापस जाकर खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। इस बीच, हार्दिक सिंह ने 16 साल के बाद चेन्नई में अंतरराष्ट्रीय मैचों की वापसी के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। आखिरी बार चेन्नई ने 2007 में एक अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी की थी, जब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 7-2 से हराकर 2007 पुरुष एशिया कप ट्रॉफी जीती थी।

हार्दिक ने कहा, हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन चेन्नई में होना सभी के लिए विशेष है। जिस तरह दर्शकों ने राउरकेला और भुवनेश्वर में हमारा समर्थन किया, हमें उम्मीद है कि लोग यहां भी स्टेडियम आकर हमारा समर्थन करेंगे। मुझे चेन्नई में खेलने का इंतजार है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,238