एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। जापान ने फीफा महिला विश्व कप 2023 के एकतरफा मुकाबले में सोमवार को स्पेन को 4-0 से हराकर ग्रुप-सी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में हिनाटा मियाजावा (12वां, 40वां मिनट) ने विजेता टीम के दो गोल किये, जबकि रिको युकी (29वां मिनट) और मिना तनाका (82वां मिनट) ने एक-एक गोल जमाया।