Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 41
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

Wow : 2700 करोड़ पर भी सहमत नहीं हुए एम्बाप्पे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
Wow : 2700 करोड़ पर भी सहमत नहीं हुए एम्बाप्पे
विज्ञापन
  • 2700 करोड़ का प्रस्ताव पर एम्बाप्पे खेलने को तैयार नहीं
  • अल हिलाल के प्रतिनिधियों से नहीं मिले

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फ्रांस के स्टार फुटबालर किलियन एम्बाप्पे 27 सौ करोड़ रुपये से अधिक के भारीभरकम प्रस्ताव के बावजूद सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल के लिए खेलने को तैयार नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अल हिलाल के प्रतिनिधि एम्बाप्पे से मिलने के लिए पेरिस पहुंचे, लेकिन उन्होंने मुलाकात नहीं की। इसका मतलब यह है कि एम्बाप्पे सऊदी अरब जाने के इच्छुक नहीं हैं।

मैल्कम जुड़े अल हिलाल से

एम्बाप्पे के अल हिलाल से जुड़ने की संभावनाओं ने इस वजह से भी जोर पकड़ा, क्यों कि उनके क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) उनसे करार की बातचीत आगे बढ़ाने के लिए हरी झंडी दे दी थी। 

अल हिलाल के प्रतिनिधि जेनिट सेंटपीटर्सबर्ग के विंगर मैल्कम से करार करने के लिए पेरिस आये थे। मैल्कम से तो अल हिलाल का चार वर्ष का करार हो गया, लेकिन म्बापे से मुलाकात नहीं हो पायी।

रियल के साथ जुड़ने की हैं संभावनाएं

एम्बाप्पे को इस सत्र में ही पीएसजी के लिए खेलना है, इसके बाद वह किसी भी क्लब से जुडऩे के लिए स्वतंत्र होंगे। वह पीएसजी के साथ जापान दौरे पर भी नहीं गये हैं। उनके स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड के साथ जुड़ने की प्रबल संभावनाएं जतायी जा रही हैं। 

रियल ने 2021 में उन्हें 16 सौ करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव भी दिया था, लेकिन उस दौरान पीएसजी उन्हें अपने साथ जोडऩे में सफल रहा था।

विज्ञापन