- रांची की सड़कों पर विंटेज रोल्स-रॉयस चलाते दिखे महेंद्र सिंह धोनी
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी कार और बाइक के प्रति अपने प्रेम के लिए जाने जाते हैं। उनके पास देश में सबसे बढ़िया, कीमती और विंटेज कार और बाइकों का कलेक्शन है। इन्हीं में से किसी बाइक या कार को चलाते हुए धोनी रांची में दिख जाते हैं।
हाल ही में, एमएस धोनी को 1980 के दशक की एक बेहद विंटेज रोल्स-रॉयस चलाते हुए देखा गया। एक इंस्टाग्राम यूजर ने एमएस धोनी का यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी डुअल-टोन रोल्स-रॉयस चलाते हुए दिख रहे हैं। रांची की सड़कों पर धोनी को रोल्स-रॉयस सिवर व्रेथ II चलाते हुए देखकर उनके फैंस काफी खुश हो गये।
कैप्टन कूल मॉडर्न लक्जरी कारों से ज्यादा पुरानी और विंटेज गाड़ियों को पसंद करते हैं। धोनी जिस रोल्स-रॉयस सिल्वर व्रेथ II को इस वीडियो में चला रहे हैं, उसे 1976 में लॉन्च किया गया था।
धोनी को इससे पहले रोवर मिनी कूपर स्पोर्ट और लैंड रोवर डिफेंडर 110 भी चलाते हुए देखा गया है। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी के पास पोंटियाक फायरबर्ड और एक निसान जोंगा भी है। इस कार को कभी सेना में इस्तेमाल किया जाता था।