Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

2034 फीफा विश्व कप की सह-मेजबानी करना चाहते हैं कजाकिस्तान-उज्बेकिस्तान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
2034 फीफा विश्व कप की सह-मेजबानी करना चाहते हैं कजाकिस्तान-उज्बेकिस्तान
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कजाकिस्तान फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष एडलेट बार्मेनकुलोव ने प्रस्ताव दिया है कि कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान 2034 फीफा विश्व कप की सह-मेजबानी के लिए संयुक्त बोली पेश करने के इच्छुक है।

उज़्बेक फुटबॉल समाचार पोर्टल चैंपियनैटडॉटएशिया ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि श्री बर्मेनकुलोव ने किर्गिस्तान में आयोजित मध्य एशियाई तुर्किक भाषी राज्य फुटबॉल महासंघों के नेताओं की बैठक के दौरान यह प्रस्ताव रखा।

मीडिया ने श्री बर्मेनकुलोव के हवाले से कहा कि हाल के वर्षों में कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान के फुटबॉल महासंघों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध एक नये स्तर पर पहुंच गए हैं। इस दौरान राष्ट्रीय टीमों और क्लबों के बीच मैत्रीपूर्ण मैच आयोजित किये जा रहे हैं।

विज्ञापन